स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों को तोहफा दिया है। अब जानकारी सामने आई है कि रणवीर टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर का टेलीविजन शो अमिताभ बच्चन की 'कौन बंगा करोड़पति' (केबीसी) जैसा होगा।