स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार 364 नए कोरोना केस आए और 3660 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 2 लाख 59 हजार 459 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 76,755 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 211,298 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3847 संक्रमितों की मौत हुई थी।