स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में कोरोना महामारी के बीच आज जीएसटी काउंसिल की 43 वीं बैठक होने जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह 11:00 बजे से बैठक होगी, इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में खासतौर से कोरोना महामारी से जुड़े सामान जैसे चिकित्सा के उपकरण, दवाइयां, टीकों पर लगने वाले जीएसटी रेट पर चर्चा होगी। इसके अलावा पेट्रोल डीजल पर भी विचार किया जाएगा।