राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, सालानपुर : यश चक्रवाती तूफान से बचाव के लिये राज्य सरकार के दिशानिर्देश पर समुद्र एंव नदी से सटे तटीये क्षेत्रों के पास रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया, राज्य सरकार की पहल पर तटिये क्षेत्र में रहे लोगो के सुरक्षित रहने के लिये स्कूलों, क्लबों और कम्युनिटी हॉल को अस्थायी राहत शिविर बनाया गया है, साथ ही सभी लोगो के खाने एंव अन्य उनके लिए अन्य व्यवस्था की गई है। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय द्वरा सालानपुर के विभिन्न क्लबों, स्कूल एंव सामुदायिक हॉल में यश से प्रभावित लोगो की रहने और भोजन की व्यवस्था की है, इसके साथ ही उन्होंने टाली की घरों में रहने वाले लोगों के लिए तिरपाल की व्यवस्था की। मैथन जलाशय से सटे सालानपुर ब्लॉक का सिधाबाड़ी गांव में भी यश से बचाव कार्य जोड़ो से किया गया।
सिधाबाड़ी गाँव के अधिकांश ग्रामवासियों की शिकायत है कि भाजपा से आसनसोल सांसद बाबुल सुप्रिया केवल अपने मुँह में कहते हैं कि उन्होंने हमारे गाँव को गोद लिया है लेकिन जमीनी स्तर पर उन्होंने आज तक गाँव के लिये कुछ नहीं किया है। स्थानीय एक युवती इंद्राणी सेन ने कहा कि भाजपा नेता सिदाबारी गाँव को मतदान के समय याद करते है, कोरोना महामारी एंव यश तूफान के समय भाजपा के लोग एंव सांसद हमे भूल जाते है, सांसद एंव केंद्रीय मंत्री इतनी बड़ी महामारी में कभी भी अपने ही गोद लिये गाँव का सूद लेने नही पहुँचे। अगर किसी ने हमारे गांव के लिए सोचा या कार्य किया है, तो वह एकमात्र तृणमूल कांग्रेस और बाराबनी से विधायक बिधान उपाध्याय है, हमारा यह गांव डीभीसी मैथन बांध के तट के समीप में स्थित है, आज हमलोग इतने बड़ा चक्रवात तूफान से डर थे क्युकी हमारे अधिकांश घर मिट्टी की है, आज हमारे लिये सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक के महासचिव भोला सिंह ने गांव में एक राहत शिविर की व्यवस्था की और जिनके पास मिट्टी के घर हैं, उनके लिए अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था की है।
इस संदर्भ में भोला सिंह ने कहा कि विधान उपाध्याय का मुख्य लक्ष्य हमेशा सभी लोगों के सुख-दुख के साथ खड़ा होना है, वह सबके बारे में सोचते हैं, वही लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल करने के बाद भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने सालानपुर ब्लॉक के सिधाबाड़ी गांव को गोद लिया था, पर आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया से में ये पूछना चाहता हूं कि आपके द्वरा गोद लिये गाँव मे इतनी बड़ी आपदा में भी आप एंव आपके लोग नदारत क्यु है, सभी ग्रामवाशी यश तूफान से भयभीत है, ऐसे में दिल्ली से यहाँ नही आना हुआ आपका पर चुनाव प्रचार में तो पूरे एक महीने सुबह से शाम यही रहते थे। गाँव को आदर्श गांव बनाने का उनका सपना कहा गया। आज क्षेत्र के लोग इस आपदा में तृणमूल कांग्रेस के द्वरा किये जा रहे बचाव कार्य को देख रहे है, हमारा लगतार यह प्रयाश है कि क्षेत्र के लोगो को कोई भी परिस्थिति में परेशानी ना हो।