स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ब्लैक फंगस की दवा को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन बी के सीमा शुल्क मुक्त आयात की बृहस्पतिवार को अनुमति दी। इस फैसले से अब आपको दवा और कम कीमत पर मिल पायेगी क्योंकि इसमें लगने वाले सीमा शुल्क पर मिली छूट का लाभ आपतक भी पहुंच सकेगा।