place Current Pin : 822114
Loading...


पटना में यास का असर

location_on WESTBENGAL access_time 27-May-21, 01:59 PM

👁 125 | toll 40



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगाल की खाड़ी से निकलकर उड़ीसा के तट से टकराने और तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान यास अब बंगाल और झारखंड होते हुए बिहार भी पहुंच गया है। बिहार के उत्तरी इलाके के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू है, तो वहीं राजधानी पटना में इस तूफान का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह से ही पटना में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह में तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर विशाल पेड़ गिरने के कारण सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई है। पटना एयरपोर्ट के पास मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने के कारण कई घंटों तक परिचालन बाधित रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने सड़क को खाली कराय।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play