स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन जल्द खत्म करने से इनकार करते हुए कहा कि हम 2024 तक आंदोलन करते रहेंगे। यहां कोई दिक्कत नहीं है। छांव है, सब किसान यही रहकर आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कोरोना काल में भीड़ एकत्र होने का ठीकरा सरकार पर फोड़ा। उन्होंन कहा कि अगर महामारी के दौरान कानून बन सकते हैं, तो वापस क्यों नहीं हो सकते? साथ ही दोहराया कि केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद ही आंदोलनरत किसान दिल्ली की सीमाओं से हटेंगे।
टिकैत के बयान उस दिन आया है जब केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं टीकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को ‘काला दिवस’ मनाया और इस दौरान उन्होंने काले झंडे फहराए, सरकार विरोधी नारे लगाए, पुतले जलाए।