स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का आज 59वां जन्मदिन है। 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय मैच खेल चुके रवि शास्त्री अपना करियर पूरा होने के बाद भी लगातार प्रासंगिक बने रहे। बहुत लंबे समय तक कमेंट्री करने वाले रवि शास्त्री ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया। टेस्ट मैचों में रवि शास्त्री अपने बेहद धीमे खेल के लिए प्रसिद्ध थे हालांकि यह हैरानी की बात है कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके ही नाम पर 6 छक्कों का रिकॉर्ड है। साल 1981 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रवि शास्त्री ने टेस्ट मैचों में 35 की औसत से 3830 रन बनाए इसमें 11 शतक और 12 अर्धशतक शामिल थे।