place Current Pin : 822114
Loading...


पंजाब ने कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेटों से हटाई प्रधानमंत्री की तस्वीर

location_on WESTBENGAL access_time 27-May-21, 11:59 AM

👁 231 | toll 77



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब सरकार ने कोविड-19 टीका लगवाने वाले लोगों को जारी किए जाने वाले वैक्सीन प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। इस तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की और से जारी किए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने यह कदम कई राजनीतिक नेताओं की तरफ से प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर जताए गए एतराज और तस्वीर हटाने की मांग के बाद उठाया है। 




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play