place Current Pin : 822114
Loading...


सुबोध कुमार जायसवाल ने पदभार संभाला

location_on WESTBENGAL access_time 27-May-21, 11:31 AM

👁 274 | toll 117



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 31वें निदेशक के तौर पर पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई निदेशक का पद गत फरवरी से रिक्त था। महाराष्ट्र काडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी जायसवाल (58) ने कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बेहद सादगी से सीबीआई मुख्यालय की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में अपना पदभार संभाला। 1 दिन पहले ही कार्मिक मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जायसवाल का सीबीआई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play