place Current Pin : 822114
Loading...


क्या फिर आमने-सामने हुए भारत-चीन के सैनिक?

location_on WESTBENGAL access_time 27-May-21, 11:21 AM

👁 124 | toll 42



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हालांकि भारतीय सेना उन खबरों का खंडन कर रही है जिनमें कहा जा रहा है कि चीन सीमा पर उस गलवान वैली में इस महीने के शुरू में एक बार फिर भारतीय व चीनी सेनाओं के बीच खूनी झड़पें हुई हैं, जहां पिछले साल तथा वर्ष 2013 में भी दोनों के बीच खूनी झड़पें हुई थीं। पर इतना जरूर है कि इन खबरों के बाद एक बार फिर से गलवान वैली चर्चाओं में है क्योंकि सेनाधिकारी फिर से कहते हैं कि गलवान वैली को खोने का अर्थ होगा सामरिक महत्व के सड़क मार्गों को खतरे में डालना। वैसे भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार का कोई संघर्ष नहीं हुआ है। पर चीनी सेना की ओर से कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है। अपुष्ट खबरों के अनुसार, मई की शुरुआत में गलवान में दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play