स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में जारी लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण की दर घटकर 2 प्रतिशत से भी कम रह गई है और स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 94.87 प्रतिशत पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 131916 लोगों की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 2603 नए पॉजिटिव मिले हैं । वहीं 6641 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में संक्रमण की दर अब घटकर 1.97 प्रतिशत हो गई है, वहीं स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.87 प्रतिशत पहुंच गई है।