स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। संजय दत्त सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब संजय एक ट्वीट कर बताया है कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। खबरों के अनुसार संजय दत्त बॉलीवुड में गोल्डन वीजा पाने वाले पहले शख्स हैं। गोल्डन वीजा पाने के बाद उन्होंने यूएई के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है। संजय दत्त ने दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह अपना पासपोर्ट दिखा रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वह मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी के साथ नजर आ रहे हैं।