स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भयानक चक्रवात यास वर्तमान में कोलकाता से लगभग 300 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम दिशा में 20 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रही है। चक्रवात यास की हवा की गति वर्तमान में 111 किमी/घंटा है और अधिकतम गति 139 किमी/घंटा है। इसकी वर्तमान स्थिति 18.2 उत्तर और 88.1 पूर्व है। चक्रवात यास के बंगाल और ओडिशा के तटों पर 157 किमी / प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंकों के साथ 130 किमी / घंटा की गति से लैंडफॉल की उम्मीद है। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सुबह 5.30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 70 से 90 किमी / घंटा की रफ्तार से कोलकाता से आगे हवा चलने की उम्मीद है।