place Current Pin : 822114
Loading...


जुआ के लिए पुलिस पर हमला

location_on Andal, West Bengal access_time 16-Dec-20, 12:35 PM

👁 119 | toll 36



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, अंडाल : अंडाल के धांदडीह गाँव में जुआ खेलने वाले जुआरी ने झगड़ा किया और मारपीट की। घटना की खबर पाकर अंडाल थाने की पुलिस ने जब जुए के अड्डे मे अभियान चलाया तो पुलिस पर भी आक्रमण किया गया। अंडाल थाने के धांदडीह गांव मे होए। इस घटना मे घायल पुलिस कर्मी अस्पताल मे इलाजरत है। पुलिस ने इस मामले मे आठ लोगों को हिरासत मे लिया है। स्थानीय सुत्रो के अनुसार सोमवार को धांदडीह गांव ठाकुर कोदा बुड़ि काली मंदिर मे अग्रहायण काली की पुजा थी। पुजा को केंद्र कर इलाके मे जुआ खेला जा रहा था। उस वक्त जुआरियों के बीच मारपीट शुरू हो गयी । खबर पाकर अंडाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पंहुच गयी। वहीं जुआरियों के साथ उनकी झड़प होने लगी। जुआड़ीयो के हमले मे रंजित महतो नामक एक पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले मे रंजित महतो का जबड़ा टुट गया है। सुत्रो के अनुसार वर्तमान में रंजीत महतो और अन्य घायल पुलिस कर्मियों को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस की विशाल टीम पंहुच गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने राजीव भंडारी सहित सात लोगों को हिरासत मे लिया है। बुधवार को उनको दुर्गापुर के महकमा अदालत मे पेश किया गया है। पुलिस के सुत्रो के अनुसार घटना मे पुलिस अदालत से लक्ष्मीकांत बैनर्जी गोसाईं बाउरि लक्ष्मीकांत भट्टाचार्य के दस दिनों के पुलिस रिमांड की मांग करेगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play