स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। इससे पहले एक रात कर्फ्यू 12 जिलों में 10 अप्रैल तक लगाया गया था। अब इसे राज्य भर में बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। सरकार ने संक्रमण की बढ़ती गति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। राज्य में राजनीतिक रैलियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।