टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कुख्यात अवैध कोयला कारोबारी अनुप माजी उर्फ लाला के करीबी रणधीर सिंह को कल रात सि आई डि ने गिरफ्तार किया। सि बि आई के साथ ही सि आई डि ने भी जांच शुरू की थी। पांच फरवरी सि आई डि के आई जी अजय ठाकुर के नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर मे चल रहे अवैध कोयला खदानों पर अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार करीब एक महीने बाद सि आई डि ने अंडाल थाने के कजोड़ा एरिया के उसके घर से उसे गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।