टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : मै बाहरी नही हु मै इसी जिले की बेटी हुं। चुनाव जीतने के बाद इलाके के लोगों के लिए काम करुंगी। जमुड़िया मे पहले चुनाव प्रचार के दौरान यह कहना था संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी ऐषी घोष का। जमुड़िया के जोड़ जानकी आदिवासी पाड़ा से शनिवार सुबह वाम मनोनीत प्रत्याशी ऐषी घोष ने चुनाव प्रचार शुरू किया। खुद को पश्चिम बर्दवान जिले की बेटी बताते हुए इलाके का विकास रोजगार के अवसर राष्ट्रीय संसाधनो के निजीकरण की मुखालफत सहित तृणमूल के भ्रष्टाचार को लेकर रैली निकाली गय। जिसमे शामिल वाम समर्थको ने इन सब मुद्दों पर नारेबाजी की। उन्होंने इस दिन निर्वतमान वाम विधायक जहानारा खान, धिरजलाल हाजरा को लेकर घर घर जाकर प्रचार किया।