place Current Pin : 822114
Loading...


44 साल बाद जमुड़िया विधानसभा जितने का दावा : हरेराम सिंह

location_on Jamuria, ASANSOL access_time 06-Mar-21, 12:10 PM

👁 174 | toll 43



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : पश्चिम बर्धमान जमुड़िया से तृणमूल प्रत्याशी हरेराम सिंह ने पहली बार प्रत्याशी बनाए जाने पर ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह और उनके समर्थक बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि भले यह सीट वामपंथीयो का गढ़ रहा है मगर इस वर्ष परिस्थिति अलग है। लोगो ने ममता बनर्जी के शासनकाल का विकास देखा है वही लोगो के मन मे डर है कि भाजपा जीती तो नरेन्द्र मोदी कोयला खदानों का निजीकरण कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार तृणमूल कि जमुड़िया से जीत पक्की है। विधायक बनने पर उन्होंने जमुड़िया मे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को पहली प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि यहां विधायक और सांसद गैर तृणमूल होने के बाद भी तृणमूल ने पंचायत और जिला परिषद स्तर पर काफी काम किया है। हरेराम सिंह ने कहा कि जमुड़िया मे प्रदूषण को रोकने के लिए वह विधायक बनने के बाद जमुड़िया मे सभी कारखाने के मालिकों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि वह चुंकि एक श्रमिक संगठन के महामंत्री है इसी वजह से जब वह जीत जाएंगे तो बतौर श्रमिक नेता और विधायक वह ईसीएल के उच्च अधिकारीओ के साथ मिलकर जमुड़िया की भु-धसान की समस्या को दुर करेंगे। हरेराम सिंह ने कहा कि वह 50 सालो से ज्यादा समय से यहां रह रहे है। वह खुद को अब हिंदी भाषी बंगाली समझते हैं। वह यहां की संस्कृति मे रम गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जमुड़िया के हिंदी भाषी बंगाला भाषी सभी लोग उनको जीतवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी के कार्यो का लेखा-जोखा लोगों तक ले जाएंगे और उनको पुरी उम्मीद है कि ममता बनर्जी ने जो काम किया है उसके बाद उनको यहां से जीतने से कोई नही रोक सकता है। हरेराम सिंह के मुताबिक नाम घोषणा होते ही तृणमूल प्रचार मे जुट गई है और यहां से उनकी जीत पक्की है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play