place Current Pin : 822114
Loading...


तीन साल की बच्ची का यौन शोषण, इलाज में देरी का आरोप

location_on WEST BENGAL access_time 03-Mar-21, 04:59 PM

👁 114 | toll 42



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : साढे तीन साल की बच्ची का यौन शोषण और इलाज मे देरी के आरोप पर महकमा अस्पताल मे विरोध दिखाया गया। आरोपी बाबु घोष की पत्नी भगवती घोष स्थानीय तृणमूल कर्मी है ऐसा आरोप है स्थानीय लोगों का। यह घटना है दुर्गापुर नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के गोसांई नगर की। पुलिस ने बाबु घोष नामक एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात को साढे तीन साल की बच्ची को आनन फानन मे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक भी इलाज शुरू नही किया गया था जिससे बच्ची के परिवार वालो का गुस्सा फुट पड़ा। घटना की खबर पाकर मौके पर भाजपा कर्मी पंहुच गए। इलाज मे देरी के सवाल पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यो ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण घोरूई ने आरोप लगाया कि सबुत मिटाने के लिए तृणमूल के कहने पर अस्पताल ने यह काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य मे महिलायो का सम्मान नही है। दुर्गापुर महकमा अस्पताल के सुपर धीमान ने लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए जांच का आश्वासन दिया। तनाव को नियंत्रित करने के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल मे पुलिस की तैनाती की गई है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play