place Current Pin : 822114
Loading...


सुरक्षा कर्मी पर कुत्ते के बच्चे को मरने का आरोप

location_on WEST BENGAL access_time 01-Mar-21, 03:37 PM

👁 104 | toll 40



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : एक व्यक्ति पर कुत्तो के चार बच्चों को अलकतरा मे डुबोकर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। यह घटना है दुर्गापुर के आरआईपी प्लाट औद्योगिक क्षेत्र की। एक सुरक्षा एजेंसि के सुरक्षा कर्मी आशीष बैनर्जी के खिलाफ यह आरोप लगाया जा रहा है। कल घटी इस घटना के कारण इलाके में सनसनी फैल गई। कल रविवार होने के कारण लोगों का आवागमन कम था। समझा जा रहा कि इसी का फायदा उठाते हुए इस नारकीय कांड को किया गया है। सोमवार सुबह एक पशु प्रेमी संगठन की तरफ से विधाननगर फांड़ि मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। संगठन की तरफ से सुस्मिता सेनगुप्ता ने अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। घटनास्थल की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर आरोपी को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। एक बच्चे को अन्य सुरक्षा कर्मी ने बचा लिया। सोमवार को घायल कुत्ते के बच्चे को संगठन की तरफ से इलाज के लिए ले जाया गया। महकमा शासक अर्घ्य प्रसुन काजी ने कानुनी कार्यवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play