स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि कोडरमा पुलिस ने एक ट्रक से 10 बोरा गांजा अवैध गांजा बरामद किया है जिसके कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। लगभग 247 किलो अवैध गांजा को ट्रक में बने विशेष बॉक्स में काफी चतुराई के साथ छुपाकर ले जाया जा रहा था।