place Current Pin : 822114
Loading...


पूर्व सीसीएल कर्मी का हुआ निधन, स्थानीय लोगों ने जताया शोक

location_on खलारी access_time 20-Feb-22, 03:34 PM

👁 800 | toll 578



1 check_circle 0.0 star
Public

खलारी। चूरी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सीसीएल कर्मी चंद्रदेव विश्वकर्मा की रविवार की सुबह 6:30 बजे रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 75 वर्षीय पूर्व सीसीएल कर्मी चंद्रदेव विश्वकर्मा कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। रविवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद वे अतीत हो गए । जिसके बाद चिकित्सकों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह 10:00 बजे उनका शव चूरी कॉलोनी पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। देर शाम सपही नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर पूर्व सीसीएल कर्मी के निधन पर कॉलोनी के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में शिव पासवान, अनिल जैन, सुनील सिंह, सरजू पासवान, विजय पासवान, हिमांशु मंडल सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play