Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


गरीबों के मसीहा एवं मजदूर किसान के नेता, पूर्व मंत्री मधु सिंह का पुण्यतिथि 06 दिसम्बर को मनाया जाएगा

location_on पांकी access_time 29-Nov-21, 07:43 AM

👁 914 | toll 181



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

गरीबों के मसीहा एवं मजदूर किसान के नेता, पूर्व मंत्री मधु सिंह का पुण्यतिथि 06 दिसम्बर को मनाया जाएगा बलिस्टर सिंह//पांकी :- गरीब, किसान, मजदूर के नेता वीर मधु सिंह का पुण्य तिथि 06 दिसम्बर 2021 को मनाया जाएगा। मधु सिंह पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं झारखण्ड सरकार में भूमि सुधार, निबंधन एवं राजस्व विभाग का मंत्री का पद की जिम्मेदारी संभाले। बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री के शासनकाल में मंत्री पद का जिम्मेदारी लेकर पांकी विधानसभा क्षेत्र, पलामू के लोगों को गौरवान्वित किए। जिस समय पांकी विधानसभा क्षेत्र सामंतवाद की आग में जल रहा था, उस समय गरीबों की आवाज बन कर सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई लड़े। अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किए।मधु सिंह को ओरमांझी, राँची के अपोलो अस्पताल में तबीयत ख़राब होने पर दिनांक:31/10/2012 को एडमिट किया गया। अपोलो अस्पताल, राँची में ही दिनांक:06 दिसम्बर 2012 गुरुवार समय शाम:3 बजे पांकी विधानसभा क्षेत्र के गरीबों के नेता वीर मधु सिंह का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 6 पुत्री को छोड़ गए। इनके विरासत को लाल सूरज आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व भूमि सुधार राजस्व निबंधन मंत्री मधु सिंह का नारा था - मधु सिंह का है ऐलान ! चलो गरीबों सीना तान !! मधु सिंह अमर रहे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn