Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत तरहसी थाना परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

location_on Palamu tarhasi access_time 26-Oct-21, 09:48 PM

👁 1142 | toll 347



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत तरहसी थाना परिसर में चलाया गया सफाई अभियान। दिनेश कुमार मेहता की रिर्पोट। पलामू जिले के नेहरू युवा केंद्र पलामू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा समन्वयक शशि रंजन मेहता के नेतृत्व में तरहसी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के सेवा भाव सहयोग से क्लीन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत तरहसी थाना परिसर तथा थाना के आसपास तरहसी बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 1500 किलो प्लास्टिक एवं कचरा इकट्ठा किया गया तथा उसका निपटान किया गया ! साथ ही साथ सभी से आग्रह किया गया कि आप अपने आसपास हमेशा सफाई रखें प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर ना फेंके गांव मोहल्ला गली सड़क स्वस्थ रहेगा तो हमारा देश पर स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा आसपास में गंदगी से होने वाली अनेकों तरह की बीमारियां आपके आस पास नहीं आएगी सफाई का सबसे बड़ा फायदा यह होता है मौके पर राष्ट्रीय युवा समन्वयक शशि रंजन मेहता, एस आई पिनियस मुंडा, गौतम कुमार, संजीव कुमार, चालक आरक्षी राजदेव राम, पुलिस आरक्षी सतेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कुमार, महिला पुलिस आरक्षी पानपति कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर निरंजन बैठा, रसोईया अवध बिहारी, तथा आसपास के काफी व्यवसायी, मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn