place Current Pin : 822114
Loading...


रैयत विस्थापित मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक दरभंगा हाउस मे हुई संपन्न

location_on राँची access_time 07-Aug-21, 06:23 PM

👁 567 | toll 424



1 check_circle 0.0 star
Public

रांची - 7 अगस्त शनिवार को रैयत विस्थापित मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक दरभंगा हाउस रांची के जेसीएमयू यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा एवं संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन ने किया। बैठक में झारखंड क्षेत्र से रामगढ़ कुजु ढोरी कथारा, हजारीबाग, बरका सयाल, टंडवा एनटीपीसी, मगध आम्रपाली, पिपरवार अशोका ,एनके एरिया ,तेतरिया , बोकारो एरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापित प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा का 11वां स्थापना दिवस मनाने, जेजे लैंड में नौकरी,रोड सेल, सीएसआर योजना, पुनर्वास, मुआवजा,सिटीओ क्लीयरन्स,टाना भक्तों एवं आदिवशियों का वनपट्टा दिलाने,विस्थापन आयोग प्रस्तावित नया कोल बेयरिंग एंड एक्वाजेसन देवलॉपमेंट एक्ट 2021 बिल खदानों की विस्तारीकरण पर हो रही विस्थापन समस्या पर गहन चिंतन मंथन किया गया। सर्वसहमती से मोर्चा का 11वां स्थापना दिवस इस बार मगध आम्रपाली क्षेत्र टंडवा में मनाने की निर्णय ली गई। बैठक में फागु बेसरा सैनाथ गंझू राजकुमार महतो इक़बाल हुसैन जयनारायण महतो ब्रजकिशोर पासवान निरज भोक्ता रामचंद्र उरांव जेपी महाराज निशा हेम्ब्रोम द्वारिका दास गुरुदयाल साव रंथु उरांव तिग्गा महेंद्र कुमार गंझू हरीनारायन गंझू विजय महतो सूरज मुंडा सुरेश महतो जितेंद्र राम राजेश महतो सुरेश महतो अमर महतो मो. जल्फान मो.तस्दिक मो.आशिक तुलसी गंझू जगरनाथ महतो शिव प्रसाद चौहान सहदेव उरांव रवि बड़ायिक सुनील बाड़ा शिवराम दास नलिन सोरेन तिलका मांझी समेत तमाम विस्थापित प्रतिनिधि शामिल थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play