Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


500 रुपए के लिए रिश्तों का खून

location_on BIHAR access_time 31-Jul-21, 07:16 PM

👁 309 | toll 79



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार की रात आठ बजे बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में रामू शर्मा (20 वर्ष) ने अपने छोटा भाई खुशी कुमार शर्मा (15 वर्ष) को सिर्फ पांच सौ रुपये के लिए पीट-पीटकर मार डाला। सूत्रों से जानकारी मिली हे की छोटा भाई खुशी रामू का पांच सौ रुपये लेकर दुकान से कुछ समान खरीद लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही रामू अपने छोटे भाई को डंडे से पीटने लगा। इसी दौरान खुशी शर्मा की मौत हो गई।पांच सौ रुपये के लिए पीट-पीटकर मार डालने की बात पर ग्रामीण काफी हैरानी जता रहे हैं। ग्रामीणों से मोहनियां पुलिस को सूचना मिलते ही मोहनियां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच के रामू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।




Post News & Earn