place Current Pin : 822114
Loading...


डकरा में कोलफील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

location_on खलारी access_time 31-Jul-21, 05:37 PM

👁 665 | toll 450



1 check_circle 0.0 star
Public

खलारी - शनिवार को डकरा कैंटीन में सम्मान समारोह आयोजित कर कोलफील्ड मजदूर यूनियन के नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम कोलफील्ड मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. जिसमें यूनियन के केंद्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष विनय सिंह मानकी, केंद्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, केंद्रीय संगठन सचिव ध्वजा राम धोबी, केंद्रीय सदस्य अनिल कुमार तूरी, रामा उरांव, नंदू मेहता, रमेश सिंह का माला पहना कर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय सिंह मानकी और केंद्रीय संगठन सचिव ध्वजा राम धोबी ने कहा कि सीसीएल के एनके एरिया से पहली बार किसी संगठन में 8 लोगों को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में जगह दी गई है जो काफी गौरव की बात है. उन्होंने इसके लिए अपने संगठन के जुझारू प्रतिनिधियों और उनके कार्यकुशलता के परिणाम का उपहार बताया है. इस मौके पर रविंद्र बैठा ,बिरमल कुमार, प्रधान मुंडा, रामप्रवेश सिंह, अनूप रजक ,हलीम खान,जय मंगल सिंह ,कृष्ण कुमार ,तिलेश्वर सतनामी ,रामधन साव ,रंजीत केसरी ,संदीप पांडे ,राकेश कुमार पांडे ,उमेश कुमार सिंह,सुदेश पासवान, उमेश मुंडा बाबू प्रधान बिनोद बारीक बैजनाथ मुंडा जयनाथ महतो मौजूद थे.




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play