place Current Pin : 822114
Loading...

बिहार के सात स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

Copied Content : No Earning

location_on Railway access_time 27-Jul-21, 08:18 PM

👁 117 | toll 0



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी, दरभंगा, बरौनी, धनबाद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन समेत जोन के कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पहले से विकसित किए जाने वाले स्टेशनों के अलावा इन पांच स्टेशनों के चयनित होने से कुल 10 स्टेशन विश्वस्तरीय होंगे। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 10 स्टेशनों में सात स्टेशन बिहार के होंगे। बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, बरौनी और दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके अलावा झारखंड के धनबाद, यूपी के डीडीयू और मध्यप्रदेश का सिंगरौली रेलवे स्टेशन शामिल है। स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण करेगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play