Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


बांदीपोरा के शोकबाबा जंगल में मुठभेड़ शुरू

location_on WESTBENGAL access_time 24-Jul-21, 10:21 AM

👁 182 | toll 46



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ जब सुरक्षाबल शोकबाबा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। उसी दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबल भी फायरिंग कर रही है। दो से तीन आतंकियों के यहां छिपे होने की जानकारी मिली है। फिलहाल अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है।




Post News & Earn