place Current Pin : 822114
Loading...


सावन में इन 5 तरीकों से भगवान शिव को करें प्रसन्न

location_on WEST BENGAL access_time 22-Jul-21, 05:00 PM

👁 167 | toll 73



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भगवान शंकर की उपासना के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान चतुर्मास भी लगा है और भगवान विष्णु के साथ बाकी सभी देवी-देवता पाताल लोक में जाकर सो रहे हैं। ऐसे में शिव की आराधना करके आप विशेष लाभ प्रापत् कर सकते हैं। आइए जानते हैं शिव की पूजा किन तरीकों से करनी चाहिए। 1. कच्चे दूध एवं गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं। 2. कुंडली में कालसर्प योग होने पर महाकालेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, आदि स्थान पर शिव की विशेष पूजाकराई जा सकती है। इससे कालसर्प दोष हट जाता है। 3. सावन में सरसों के तेल से काले शिवलिंग का अभिषेक करने से आपके शत्रु कमजोर होते हैं और आपको उनसे छुटकारा मिल जाता है। 4. गृह सुख की कामना पूरी करने के लिए शहद से शिवलिंग का विशेष पूजन करना चाहिए। इससे आपको खुद का घर नसीब होता है। 5.महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play