Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


गरीबों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म

location_on समस्तीपुर। विभूतिपुर । चन्दन कुमार access_time 18-Nov-20, 10:27 PM

👁 421 | toll 175



1 -4.0 star
Public

विभूतिपुर। गरीब, लाचार, असहाय, विधवा समेत जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मेरी नजरों में यह सबसे बड़ा धर्म भी है। उक्त बातें प्रखंड के ग्राम पंचायत राज विभूतिपुर पूरब वार्ड सात में समाजसेवी लड्डू लाल शर्मा ने कही। वे छठ व्रतियों समेत जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्री वितरण कर रहे थे। सामग्री वितरण के दौरान करीब 25 लोगों के बीच अंग वस्त्र, नारियल और पूजन सामग्री आदि वितरण किए गए। मौके पर इमरती कुमारी, जगतारिणी देवी, जयमंगली देवी, मगहिया देवी, सुशीला देवी, बंडी देवी, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी आदि रहे। इधर, टेकना चौक के समीप कुणाल कुमार ने अपने निजी कोष से करीब एक सौ छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया। मौके पर विपिन, दीपक, प्रवीण, प्रभात, विद्या भूषण, राजेश आदि मौजूद रहे।




Post News & Earn