#चतरा :- कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रखंडों में गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। आज पथलगड्डा प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोनी कुमारी एवं कुंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्रवण कुमार द्वारा अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया।
विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। पिछले दिनों उपायुक्त द्वारा स्वयं देरशाम शहर के विभिन्न स्थानों एवं सदर अस्पताल चतरा पहुंच गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों,मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।