स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। यह पाबंदियां एक जून को खत्म हो रही थीं पर कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राज्य में अब 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
पंजाब: यहां कोरोना कर्फ्यू को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली: दिल्ली में सोमवार (1 जून) से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन सात जून तक बढ़ा दिया गया है।
पश्चिम बंगाल: यहां 15 जून तक कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राज्य में लागू प्रतिबंध 30 मई को खत्म हो होने थे, लेकिन इन्हें बढ़ा दिया गया।
राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहने का आदेश दिया है।
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में 3 जून तक के लॉकडाउन लागू रखने की घोषणा की है।
हिमाचल: यहां प्रतिबंध 7 जून तक लागू रहेंगे।
हरियाणा: हरियाणा में भी लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है।