स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक गांव में समुद्र तट पर पांच नर कंकाल मिले हैं। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने बताया कि ये नर कंकाल शनिवार को गांव के वलीनोक्कम समुद्र तट पर मिले। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हत्या समेत कई पहलुओं से जांच की जा रही है। गांव में 500 मछुआरे रहते हैं, जो मत्स्य कंपनियों के लिए मछली पकड़ने का काम करते हैं। इलाके में पिछले कई दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण ये कंकाल रेतीली सतह से ऊपर दिखने लगे थे।