स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 1982 की फिल्म आरोहण से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले पंकज कपूर का आज जन्मदिन है। तीन बार नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं पंकज कपूर अभिनेता शाहिद कपूर के पिता हैं। उनकी दो शादियां हुईं। पंकज कपूर 22 साल की उम्र में 16 साल की नीलिमा अजीम को दिल दे बैठे थे। 1979 में दोनों ने शादी की लेकिन 1984 में तलाक हुआ। उसके बाद सुप्रिया पाठक से शादी हुई।