स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: निर्देशक अनुराग कश्यप की हेल्थ से जुडी खबर सामने आई है। हाल ही में सीने में दर्द की शिकायत के बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शारीरिक बीमारी के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चला है कि डॉक्टरों ने अनुराग की शारीरिक स्थिति को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया। फिलहाल वह स्थिर है।