खबर सदर अस्पताल से
Copied Content : No Earning
location_on
Garhwa
access_time
29-Oct-23, 06:37 PM
👁 105 | toll 0
गढ़वा :
डंडई थाना क्षेत्र के सोने हरा गांव निवासी जगन्नाथ राम की पत्नी सुनती देवी बिजली के चपेट में आने से घायल हो गए उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया की खेत में पानी पटवन कर रही थी इसी दौरान बिजली के तार उतारने के क्रम में करंट के चपेट में आ गई घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया
डंडई थाना क्षेत्र के शुगर जहां गांव निवासी राजा लाल सिंह का पुत्र मनु कुमार सिंह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनु कुमार सिंह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहता था इसी बात से आक्रोशित होकर मनु कुमार सिंह ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन द्वारा उसे शनिवार की रात्रि गढ़वा सरस्वती में भर्ती कराया गया
रंका थाना क्षेत्र के सिंगाकला गांव निवासी स्वर्गीय उमराई सिंह का पुत्र शिवनाथ सिंह मोटरसाइकिल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में शिवनाथ सिंह ने बताया कि वह अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया घटना के बाद उसे रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
गढ़वा पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव निवासी स्वर्गीय संतोष तिवारी का पुत्र संजीव कुमार तिवारी ट्रेन से गिरकर घायल हो गया उसे आरपीएफ पुलिस के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में संजीव कुमार तिवारी की मां ने बताया संजीव झारखंड पुलिस के जवान है कुछ दिनों से वह अस्वस्थ रह रहा है इसके कारण छुट्टी लगाकर अपने घर पर रह रहा है शुक्रवार को संजीव कुमार तिवारी अपने घर से निकला था इसके बाद वह कहां गया किस ट्रेन से गिरा है इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है उन्होंने बताया कि गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के आसपास से आरपीएफ पुलिस पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया इसके बाद उनके गांव के मुखिया को घटना के बारे में जानकारी दिया जानकारी मिलने के बाद गांव के मुखिया ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद परिजनों ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।