गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के चेरी पोखर गांव निवासी विगन राम चंद्रवंशी का पुत्र महेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी मारपीट की घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि महेंद्र प्रसाद अपना गाय बांधकर निकल रहा था इसी दौरान गांव के अरुण कुमार चंद्रवंशी एवं चार अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है