गढ़वा :
गढ़वा जिले के डंडई गांव निवासी रामा प्रसाद गुप्ता का पुत्र अरुण कुमार गुप्ता मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
घटनाा के संबंध में बताया गया कि अरुण कुमार गुप्ता अपना खेत में आरी बांध रहा था इसी दौरान उसका बड़ा भाई चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता वहां पहुंचकर अपना भूमि बताते हुए अरुण कुमार गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।