गढ़वा :
गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ला निवासी सीताराम दुबे 66 वर्ष जान मारने की नीयत से 5 लोगों ने टांगी व लोहे का रॉड से प्रहार किया। जिससे गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया है।
घटना में घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल सीताराम दुबे ने बताया कि वह व्यवहार न्यायालय गढ़वा से लौट कर अपना घर सहिजना जा रहा था। उसी बीच चिनिया रोड आईटीआई मोड़ के पास नितेश दुबे, भास्कर दुबे, रामदास दुबे, मनोज दुबे व सीमा देवी घात लगाकर बैठे थे। जब मैं आईटीआई मोड़ से सहिजना जाने वाला रास्ता में गया तो उसी बीच पांचों लोग गाली गलौज करते हुए टांगी लाठी डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया है। जिससे गंभीर चोट लगी है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही विवाद उत्पन्न हुआ था। जिसे लेकर इन लोगों के द्वारा लगातार हमारे ऊपर प्रेशर बनाया जा रहा है। कि केस वापस लेलो वरना जान से मार देंगे। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल बाएं हाथ में गंभीर जख्म का निशान है। जिसके बाद घायल के द्वारा गढ़वा थाना में सूचना दिया गया है।