भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के बगही फॉरेस्ट मैदान में मंगलवार को न्यू स्टार क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मकरी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी अनिता देवी ने फिताकाटकर किया।
उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने नगर महुलीक्रिकेट टीम एवं बुका क्रिकेट टीम के खिलाडियो से परिचय कर दोनो टीम के खिलाडियो को खेल भावना से खेलने की अपील किया। भावी मुखिया प्रत्यासी अनिता देवी ने कहा कि जिंदगी में जिस तरह से ईसान भाग दौड़ भरी जिंदगी जी रहे है वैसे स्थिति में तनाव से मुक्त होने के लिए क्रिकेट मैच एक खेल बहुत ही महत्व रखता है। खेल से शारीरिक मानसिक का विकास होता है।
पहला मैच नगर महुली और बुका के बीच खेला गया।
जिसमें नगर महुली के टीम ने टॉस जीतकर बेटिंग करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाया वही बुका की टीम 74 रन ही बना सकी।15रन से नगर महुली टीम विजयी हुए ।महुली टीम के जय कुमार को मैंन ऑफ द मैच दिया गया।
टुर्नामेन्ट के फाईनल मैच के विजेता टीम को नगद2100 एवं उपविजेता टीम को 1600/रूपये नगद के साथ ट्रॉफी दिये जायेगे। साथ ही टुर्नामेन्ट ऑफ द टुर्नामेन्ट के खिलाडी व मैन ऑफ द मैच के खिलाडी को आकर्षक ईनाम दिये जाएगे।इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष फिरोज फैशन ,सचिव सह बीडीसी प्रत्यासी विकास टोपनो, कोषाध्यक्ष समीर राज, लालती,समाज सेवी बब्लू यादव, देवी , उर्मिला देवी, बिगनी देवी,पार्वती देवी,हलीम बीबी, सुरजी देवी सहित कई अन्य लोग शामिल थे।