रंका :
दीपावली के शुभ अवसर पर आर के प्लस टू हाई स्कूल रंका में विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें *लवली ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया*रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहनाज अख़्तर ने किया।
इस प्रतियोगिता मुख्य रुप से अंजली कुमारी जीनत आरा सेजल कुमारी प्रियांशु कुमारी ग्रुप के पिंकी कुमारी छोटी कुमारी प्रियंका कुमारी चांदनी कुमारी आरती कुमारी नेहा कुमारी जागृति कुमारी एक से बढ़कर एक रंगोली के चित्र को प्रदर्शित किया वहीं पर लवली ग्रुप के मुस्कान कुमारी जिन्नत आरा सेजल कुमारी मानसी कुमारी पूजा कुमारी गजाला रेहाना मनीषा ने भी एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए जबकि ग्रुप नंबर 5 के 11वीं के छात्राओं में शबनम प्रियंका तारा रेशमी रोशन पुष्पा आदि ने भी एक से एक बढ़कर रंगोली बनाएं इस रंगोली बनाने में छात्राओं ने अपने उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उत्साह और उमंग से भरी देखी गई करोना कॉल के लंबे अंतराल के बाद विद्यालयों में इस तरह के सृजनात्मक कार्य को करने के लिए लड़कियां आतुर देखी गई रंगोली की इस प्रतियोगिता में लवली ग्रुप को प्रथम जबकि अंजलि कुमारी और उसके ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की दीपावली दीपों का त्यौहार है और इस दीपावली में महालक्ष्मी की पूजन के अवसर पर घर-घर में रंगोली का आयोजन होता है विद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित किया है ताकि बच्चे अपने घर में लक्ष्मी के आगमन पर दीपावली के दिन रंगोली का निर्माण अपने दरवाजे पर कर सकें इस अवसर पर विकास कुमार इंद्र नाथ झा तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
प्रतियोगिता में पुरुस्कार का वितरण प्रधानाध्यापक कृतिबास महतो के द्वारा किया गया जिसमें शाहनवाज अख्तर अमित कुमार इंद्र नारायण झा संजीत कुमार आदि शामिल थे