whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178962
Loading...


हत्या के आरोपी पर कार्रवाई तो नहीं हुई पर मिल रही है मुकदमा उठाने की धमकी

location_on गढ़वा access_time 09-Jul-20, 09:05 PM visibility 690
Share



हत्या के आरोपी पर कार्रवाई तो नहीं हुई पर मिल रही है मुकदमा उठाने की धमकी
विश्वनाथ चौधरी एवं उनका परिवार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल थाना के परसही गांव के विश्वनाथ चौधरी के पुत्री एवं नतनी की हत्या के मामले में घटना की 25 दिन बीतने तथा पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के दरबार में दस्तक देने के बावजूद न्याय तो नहीं मिला उल्टे हत्या के आरोपियों से लगातार मुकदमा उठाने की धमकी मिल रही है। इस संबंध में विश्वनाथ चौधरी ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 12 वर्ष पूर्व मेराल थाना के ददन चौधरी के पुत्र ब्रजेश चौधरी के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे तथा हमेशा उसके साथ मारपीट किया करते थे। इसी बीच उसे तीन पुत्रियां हो गई, जिससे उसके ससुराल वाले लड़के की चाहत में उसे और प्रताड़ित करने लगे।
इसे लेकर पुलिस की जानकारी में दो दो मर्तबा पंचायत ही हुई थी। बावजूद उक्त लोगों ने अपनी मंशा के अनुरूप उनकी पुत्री व पुत्री की मासूम बच्ची को हत्या कर कुआं में शव को साक्ष्य छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से फेंक दिया था। 14 जून को घटी इस घटना के बाद उन्होंने मेराल थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था बावजूद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई, उल्टे उनके घर पर आकर आरोपियों द्वारा धमकी दिया जाने लगा कि मुकदमा उठा लो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर तो दो मर्तबा किया। मगर अभी तक इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिली है। वे तथा उनका परिवार आरोपियों से लगातार मिल रही धमकी से परेशान है। विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर वह आत्महत्या करने को विवश होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play