बिशुनपुरा : थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द गाँव के भुइँया टोला निवासी करीमन भुइँया के 15 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी ने घर में रखे किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे का बताया जाता है।
घटना की सूचना पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी चुनवा उराँव ने पहुँच कर घटना की छानबीन की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
समाचार के अनुसार मृतका के पिता महुवा चुनने और उसकी माँ गेहू का बोझा लेने गई थी। इसी बीच घर में धुंआ देख बगल में ही महुवा चुन रहे उसके पिता ने घर के बंद दरवाजे को तोड़कर बचाने का प्रयास करते, तब तक रेणु की मौत घर में ही हो चुकी थी।