बंशीधर नगर : रविवार को कार-ट्रक दुर्घटना हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त दोषी ट्रक चालक राजस्थान के जिला अरवल, थाना - इंडस्ट्रल एरिया, ग्राम गोल्टा निवासी ड्राईवर शरीफ खान को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो की रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त कार पर सवार कुल पांच लोगों में से एक की मौत हो गई थी। शेष चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।