बंशीधर नगर :बंशीधर नगर मे पिछले चौबीस घंटे में थाना क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। घायलों में महुली ग्राम निवासी सुरेन्द्र उरांव का 20 वर्षीय पुत्र संजीत उरांव तथा जंगीपुर निवासी सुनील मिंज की 24 वर्षीय पत्नी पुन्नी देवी के नाम शामिल है। जबकि धुरकी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 50 वर्षीय ज्वाला साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।