बड़गड़ : रंका एसडीओ संजय पाण्डेय ने सोमवार को बड़गड़ प्रखण्ड में संचालित मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिन योजनाओं का निरीक्षण किया उनमें रामर गांव के पोटो खेल मैदान, बढ़नी गांव में उर्मिला मिंज का आम बागवानी की योजनायें शामिल हैं। एसडीओ ने संबंधित लाभुकों को निर्देश देते हुये कहा की पौधा रोपन के बाद उसके सुरक्षा का भी ख्याल रखना है। सिंचाई के लिये उन्होंने सरकारी स्तर पर डीजल पंप भी उपलब्ध कराये जाने की बात कही। उन्होंने स्थल पर चल रहे काम के प्रति संतोष जताया।
इस मौके पर बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती, भण्डरिया बीडीओ सुलेमान मुंडारी, पंचायत सचिव सुरेश मेहता, अरविंद सिंह, रोजगार सेवक कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।