whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472155
Loading...


एकांतवास से भक्तों के बीच लौटे भगवान जगन्नाथ

location_on रंका access_time 22-Jun-20, 11:04 PM visibility 666
Share



						एकांतवास से भक्तों के बीच लौटे भगवान जगन्नाथ
भगवान जगन्नाथ


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक पखवाड़ा पूर्व एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ सोमवार को वापस लौटे। राज पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के बीच भगवान के कक्ष का पट्ट खोला। तत्पश्चात विशेष पूजन श्रृंगार एवं महाआरती के पश्चात भगवान को विशेष व्यंजन भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान के अलौकिक मनोहारी रूप का दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ किया। विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लगाए गए अनलॉक फेज वन के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इस वर्ष भगवान जगन्नाथ को रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।
मगर संपूर्ण पूजन व वैदिक विधान पूर्व की भांति संपादित कराए जाएंगे। इस बाबत रंका ठाकुरबाड़ी के सेवइत राजा कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश के अनुरूप भगवान की रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। मगर सभी पूजन कृत्य परंपरागत तौर पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए संपादित कराए जाएंगे। मंगलवार को राजपुरोहित द्वारा भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का विशेष पूजन तथा महाआरती के पश्चात विशेष व्यंजन भोग अर्पित किए जाएंगे। बुधवार से आचार्य पंडित भोलानाथ पांडेय शास्त्री द्वारा भगवान को श्रीमद्भागवत महापुराण का सस्वर पाठ सुनाया जाएगा। जो अगले मंगलवार को संपन्न होगा तथा हवन एवं आरती के पश्चात अनुष्ठान संपन्न होगा।
इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रथयात्रा को ले प्रशासनिक तौर पर किसी तरह का कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। इसलिए रंका में रथ यात्रा कार्यक्रम स्थगित रहेगा। वैसे अनलॉक फेज वन की सफलता के लिए रंका पुलिस के जवान लगातार सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बने हुए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play