मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र के करुआ खुर्द गांव निवासी बिहारी चंद्रा का पुत्र वीरन्दू कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल वीरन्दू कुमार ने बताया कि वह अपने घर से बाजार की ओर आ रहा था, इसी दौरान एक गड्ढा बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गय़ा
कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
गढ़वा जिले के कड़हे गांव निवासी कैलाश शर्मा का पुत्र मुन्ना शर्मा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदरअस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मुन्ना शर्मा ने बताया कि कुछ बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था इसी बात से उग्र होकर कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
मोटरसाइकिल के धक्के से महिला घायल
बंशीधर थाना क्षेत्र के काठगढ़ नगर गांव निवासी भुखु राम की पत्नी रीता देवी, मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल रीता देवी ने बताया कि बंशीधर नगर बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल ने धक्का मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।